फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dismissed indian army soldier turned drugs smuggler delhi police recovered heroin worth 20 crores

मणिपुर से लाता था नशे की खेप: भारतीय सेना का बर्खास्त जवान निकला हेरोइन तस्कर, 20 करोड़ का माल बरामद

Wed, 18 May 2022 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 May 2022 07:37 PM IST
सार

आरोपी राजेश गुप्ता ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा है। वह पिछले करीब छह वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में लिप्त है। 

विज्ञापन
dismissed indian army soldier turned drugs smuggler delhi police recovered heroin worth 20 crores
बर्खास्त सिपाही राजेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना का बर्खास्त सिपाही मादक पदार्थो की तस्करी करने में लगा हुआ था। उसके कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन म्यांमार से मणिपुर होकर भारत के अन्य हिस्सों में हेरोइन आती थी। आरोपी बर्खास्त सिपाही राजेश गुप्ता उर्फ फौजी बरेली के दो लोगों के निर्देश के बाद हेरोइन सप्लाई करता था। वह पुलिस से बचने के लिए हेरोइन को छिपाने के लिए बैग में सेना की वर्दी रखता था। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार एसीपी वेदप्रकाश की टीम को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह मणिपुर, यूपी व दिल्ली आदि राज्यों में सक्रिय है। गिरोह के सदस्य म्यांमार की अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से हेरोइन का कच्चा माल लेते थे। ये भी पता लगा कि हेरोइन की सप्लाई के लिए उत्तर-पूर्वी राज्यों के माध्यम से ट्रायएंगल (ल्हासा, थाइलैंड व म्यांमार) बनकर उभर रहा है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को इस गिरोह के प्रमुख सदस्य कुशीनगर, यूपी निवासी राजेश गुप्ता के बारे में नौ मई को सूचना मिली थी कि वह बरेली के शिवम व पंकज के कहने पर हेरोइन की सप्लाई करने में लगा हुआ है। वह मणिपुर के लिमनथांग से हेरोइन की खेप लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी राजेश गुप्ता ट्रांस यमुना, दिल्ली निवासी विशाल को हेरोइन की खेप देने गांधी मार्केट, डीडीयू मार्ग, दिल्ली आएगा। एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में पुलिस टीम ने डीडीयू मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी गांव मथिया तहसील कप्तानगंज, कुशी नगर, यूपी निवासी राजेश गुप्ता(47) को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से मोबाइल हैंडसैट व सिम कार्ड बरामद किया गया है। 

करीब छह वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है

राजेश गुप्ता ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा है। वह पिछले करीब छह वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में लिप्त है। आरोपी भारतीय सेना की नागा रेजिमेंट में सिपाही (जीडी) था। एक वित्तीय घोटाले में भारतीय सेना ने उसका कोर्ट मार्शल और बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद कोहिमा जेल भेज दिया गया। जेल में वह सुशील नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया। सुशील के कहने पर कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए वह मादक पदार्थों की सप्लाई करने लगा। 
 

मणिपुर से लेता था हेरोइन की खेप

राजेश गुप्ता मणिपुर निवासी लिमनथांग से हेरोइन की खेप लेता था। इसके बाद ये शिवम, पंकज व सुशील को देता था। पुलिस से बचने के लिए वह हेरोइन की सप्लाई के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा बसों व ट्रेन में सफर करता था। हेरोइन को छिपाने के लिए वह बैग में भारतीय सेना की वर्दी रखता था।  

वर्ष 1994 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था

राजेश गुप्ता यूपी के कुशीनगर के स्थायी निवासी है। उसने 10वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की। उसका एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। वह वर्ष 1994 में सिपाही (जीडी) के रूप में सेना में भर्ती हुआ था। उसने सेना में 12 साल काम किया। वर्ष 2006 में, एक वित्तीय घोटाले में, उसे भारतीय सेना द्वारा कोर्ट मार्शल और बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद उसे कोहिमा जेल में डाल दिया गया था। जेल में वह सुशील नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया जिसने उसे मादक पदार्थों की तस्करी में अपने साथ काम करने का लालच दिया। इसके बाद इन्होंने मणिपुर के ड्रग सप्लायर्स से हेरोइन खरीदकर सप्लाई करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed