फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dismissed employees of Maruti will agitate

ये क्या करने जा रहे हैं मारुति के बर्खास्त कर्मचारी?

Tue, 14 Jan 2014 03:36 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 14 Jan 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
Dismissed employees of Maruti will agitate

मारुति-सुजुकी कंपनी के मानेसर प्लांट से बर्खास्त सैकड़ों कर्मचारियों की माली हालत दयनीय हो गई है। न्याय को लेकर उन्होंने सड़क पर उतरने का मन बनाया है।

विज्ञापन


मारुति के मानेसर प्लांट में 18 जुलाई, 2012 को हिंसा के बाद तकरीबन 2,300 कर्मचारी बर्खास्त किए गए थे। इसमें 546 स्थाई कर्मचारी, 1,800 कांट्रैक्ट सहित  कैजुलअ और ट्रेनी थे।
विज्ञापन


बर्खास्त कर्मी राजपाल और महावीर ने बताया कि न्याय की गुहार के लिए बर्खास्त कर्मी सपरिवार 15 जनवरी को कैथल से दिल्ली तक पदयात्रा निकालेंगे। इसे जनजागरण यात्रा नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति-सुजुकी वर्कर्स यूनियन की प्रोविजनल कमेटी के सदस्य रामनिवास (बर्खास्त कर्मी) ने बताया कि यह पदयात्रा 28 जनवरी को गुड़गांव पहुंचेगी। वहां पर गुड़गांव से बावल तक के उद्योगों की तकरीबन 70 यूनियनें बर्खास्त कर्मियों को अपना समर्थन देंगी। मारुति के सभी बर्खास्त कर्मी कमला नेहरू पार्क में प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: CISF में बड़ी भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

गुड़गांव से यह पदयात्रा 31 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचेगी। वहां से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि बर्खास्त कर्मचारियों का घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

जल्द ही कुछ नहीं हुआ तो सैकड़ों परिवार बिखर जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा की बात तो दूर भविष्य में दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ जाएंगे। अब न्याय पाने के लिए परिवार सहित सड़क पर उतरने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है। शायद इससे कुछ भला हो जाए।


क्यों हुए थे बर्खास्त?
बर्खास्त कर्मियों पर आरोप है कि वह मारुति-सुजुकी के मानसेर प्लांट में आगजनी और तोड़फोड़ में संलिप्त थे। एचआर मैनेजर की हत्या भी उस दौरान हो गई थी। इन सभी मामलों में 148 मारुति कर्मियों को आरोपी बनाया गया था। इसमें से एक-दो जमानत पर बाहर है। अन्य 147 आरोपी अभी भी जेल में हैं। दो और आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट में है। इसी माह उसकी सुनवाई है।

क्या हैं इनकी मांगें?
  • मारुति-सुजुकी हिंसा मामले में जेल में बंद 147 कर्मियों की रिहाई
  • सभी स्थाई और अस्थाई बर्खास्त कर्मियों की बहाली
  • उन पर लगाए गए सभी आरोप वापस लिए जाएं
  • मुकदमा भी वापस लिया जाए
  • कुछ लोगों की गलती की सजा सैकड़ों को देना गलत
  • मारुति मानेसर प्लांट हिंसा की न्यायिक जांच कराई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed