फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Discoms takes court help for save himself to CAG audit

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट जाएगी डिस्कॉम्स!

Thu, 02 Jan 2014 10:58 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
Discoms takes court help for save himself to CAG audit

उप राज्यपाल की मुहर लगने के बाद दिल्ली की तीनों बिजली वितरण कंपनियों के खातों की जांच सीएजी से कराने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


इस जांच से बचने के लिए कंपनियों को अब अदालत का ही सहारा बचा है। सरकार के फैसले पर कोर्ट से स्थगन आदेश मिले तभी यह जांच थमेगी। हालांकि सहयोग न करके भी कंपनियां जांच को लटकाए रख सकती हैं।


सीएजी सूत्रों के मुताबिक जैसे ही ऑडिट के लिए औपचारिक पत्र मिलेगा, इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तीनों बिजली कंपनियों से जुलाई-2002 से लेकर अब तक खातों से संबंधित दस्तावेज और आय-व्यय से जुड़े कागजात मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


दस्तावेजों के मिलने के बाद उनके खातों की जांच शुरू कर दी जाएगी। यद्यपि मुख्यमंत्री ने सीएजी से तीन माह में ऑडिट पूरा करने का आग्रह किया है, लेकिन जांच की यह अवधि डिस्कॉम्स के सहयोग और उनकी कार्य प्रणाली पर भी निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक बिजली कंपनियों को लग रहा था कि निजी कंपनी होने के नाते उनका सीएजी ऑडिट नहीं हो सकता है, लेकिन सरकार के सख्ती के सामने डिस्कॉम्स के दावे धरे रह गए।

कई वर्षों से दिल्ली के आम बिजली उपभोक्ताओं के साथ-साथ दिल्ली सरकार और डीईआरसी भी परोक्ष या अपरोक्ष रूप से डिस्कॉम्स के खातों की जांच सीएजी से कराने पर सहमत थी।

लेकिन पूर्ववर्ती दिल्ली सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति इसके आड़े आती रही। सरकारी आदेश के बाद पहले भी निजी कंपनी रिलायंस के केजी बेसिन और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) का सीएजी ऑडिट किया गया है।

ऑडिट पर कभी नहीं थी कोर्ट की रोक
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली कंपनियां अपने जवाब में एक भी ऐसी वाजिब वजह नहीं बता पाईं जिससे ऑडिट न किया जाए। जनता पिछले चार साल से मांग कर रही थी कि बिजली कंपनियों के खातों का ऑडिट किया जाए।

पिछली सरकार चार साल तक यह कहकर जनता को गुमराह करती रही कि ऑडिट पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। हमने फाइलों की पड़ताल की तो पाया कि कोर्ट ने कभी ऐसी कोई रोक नहीं लगाई थी।

सीएजी ऑडिट पर आरडब्ल्यूए की राय
बिजली कंपनियों की खातों की जांच सीएजी से कराने के आदेश से दिल्ली की आरडब्ल्यूए की संस्था बेहद खुश है।

आरडब्ल्यूए का कहना है कि डिस्कॉम्स के सीएजी ऑडिट पर वर्षों से लड़ाई चल रही थी। इसके लिए अदालत तक गए, लेकिन नई सरकार के कड़े फैसले ने काम आसान किया और आरडब्ल्यूए की मेहनत रंग लाई।


ग्रेटर कैलाश से आरडब्ल्यूए सदस्य राजीव काकरिया का कहना है कि वह सीएजी ऑडिट का स्वागत करते हैं। लेकिन इस बात की भी सीएजी को जांच करनी चाहिए कि टैक्स अथॉरिटी में डिस्कॉम्स ने क्या लेखा-जोखा दिया है। क्योंकि अथॉरिटी में डिस्कॉम्स की ओर से लाभ दिखाया गया है और डीईआरसी में घाटा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed