फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disabled students showcase their talent at IIT Delhi

Delhi NCR News: छन-छन करके आई गेंद और जड़ दिया चौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली में दिव्यांग छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम
विज्ञापन

-दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज छात्रों ने कई खेलों में जीत की दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
आईआईटी दिल्ली में दिव्यांगों ने संगम 2026 खेल समारोह में प्रतिभा का दम दिखाया। अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के 300 दिव्यांग छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्रों के बीच टेबल टेनिस, ब्लाइंड क्रिकेट, ब्लाइंड शतरंज, बैडमिंटन, एथलेटिक्स सहित कई दूसरी खेल प्रतियोगिताएं हुईं। उद्घाटन आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने किया।
इस इंटर कॉलेज खेल समारोह में देश के अलग-अलग आईआईटी सहित दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और एनसीआर के कॉलेज शामिल हुए। इसमें ब्लाइंड क्रिकेट में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज को पहला स्थान मिला। जेएनयू दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज के कड़े मुकाबले में आईआईटी दिल्ली ने हंसराज कॉलेज को मात दी। जबकि ब्लांइड शतरंज खेल में दिल्ली विश्वविद्यालय का दबदबा रहा। इसमें किरोड़ीमल कॉलेज का पहला स्थान, रामजस कॉलेज को दूसरा और हिंदू कॉलेज को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


वहीं क्रिकेट में आईआईटी कानपुर विजेता बना और आईआईटी दिल्ली उपविजेता रहा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पेरिस पैरालंपिक (2024) में हाई जंप में रजत पदक विजेता वाले भारत के पैरा एथलीट शरद कुमार शामिल हुए। आईआईटी दिल्ली के विविधता एवं समावेशन विभाग में संकाय अध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उच्च शिक्षा में सुलभ खेल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed