फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   disabled child drove away miscreants who entered the house with a toy pistol In Jagatpuri

'ये है दिव्यांग बहादुर': ताला तोड़ घर में घुसे बदमाश, खिलौना पिस्टल से बच्चे ने खदेड़ा; थाने में मामला दर्ज

Wed, 13 Dec 2023 08:15 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 08:15 AM IST
सार

दिल्ली में खिलौना पिस्टल से एक बच्चे ने बदमाशों को खदेड़ दिया। दो बदमाश दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। बच्चे के पिता ने थाने में दो हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दी है।

विज्ञापन
disabled child drove away miscreants who entered the house with a toy pistol In Jagatpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जगतपुरी में एक दिव्यांग बच्चे ने घर में घुसे बदमाशों को खदेड़ दिया। बच्चा वारदात के दौरान खिलौने वाली पिस्टल से खेल रहा था। पिस्टल तानते ही बदमाश घबरा गए और फरार हो गए। बच्चे के पिता ने घर से दो हजार रुपये की चोरी होने की शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 6 दिसंबर की शाम 4.23 बजे की है। बच्चा परिवार के साथ ज्योति नगर के एमआईजी फ्लैट में रहता है। जांच में पता चला कि 6 दिसंबर को दो बदमाश दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। घर में एक दिव्यांग बच्चा मौजूद था। वह घर में खिलौने वाली पिस्टल से खेल रहा था। 
विज्ञापन


बदमाशों को देखते ही उसने पिस्टल को बदमाशों की तरफ तान दिया। इसके बाद बदमाश घबराकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान कर रही है। बच्चे के पिता ने घर से दो हजार रुपये की चोरी होने की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed