{"_id":"3d485dd1b1a6dc3171090c12efdc53a8","slug":"director-showroom-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने ली शोरूम संचालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने ली शोरूम संचालक की जान
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार आधी रात बैराज के पास हिंडन नदी में गिरी कार पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाली। कार में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक अनिकेत गुप्ता (24) निवासी नेहरूनगर सवार थे। डूबने से उनकी मौत हो गई। कार में अनिकेत का शव बैक सीट पर मिला।
पुलिस का मानना है कि कार कोहरे की वजह से हिंडन में गिरी। सेंटर लॉकिंग सिस्टम होने के कारण पानी में गिरने के बाद कार के दरवाजे नहीं खुले, जिसे अनिकेत की मौत का कारण माना जा रहा है। इसके अलावा पुलिस नशे को भी हादसे की वजह मान रही है। कार में शराब की बोतल मिली है।
अनिकेत आरडीसी में पिता अतुल गुप्ता के साथ एलजी कंपनी का शोरूम चलाते थे। एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि अनिकेत रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से निकले थे।
विज्ञापन
रात करीब 11:30 बजे वह कार से घर लौट रहे थे, तभी हिंडन बैराज के पास उनकी कार हिंडन नदी में जा गिरी। हिंडन किनारे घना कोहरा होने से उन्हें रास्ता नहीं दिखा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कार को क्रेन से बाहर निकाला। कार की पिछली सीट पर अनिकेत पड़े थे।
शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। उन्हें नरेंद्र मोहन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस बोली, ऐसे हुआ होगा हादसा
पुलिस का मानना है कि जिस जगह से कार हिंडन में गिरी वहां रोड पर टर्न है। कोहरे के चलते अनिकेत को सड़क दिखाई नहीं दी और कार मोड़ने के बजाय सीधे हिंडन में जा गिरी।
नदी में गिरते ही कार के दरवाजे लॉक हो गए। कार निकालने के बाद भी शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला जा सका। कार की सुरक्षा के लिए लगाया जाने वाला सेंटर लॉकिंग अनिकेत की मौत का कारण बना।
कार एक्सपर्ट्स और मैकेनिकल इंजीनियर दीपक वर्मा ने बताया कि अक्सर पानी में जाने या एक्सीडेंट के दौरान सेंट्रल लॉकिंग काम करना बंद कर देती है, जिससे दरवाजे लॉक हो जाते हैं और इस तरह के हादसे होते हैं।
एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि कार से शराब की बोतल मिली है। जांच की जा रही है अनिकेत ने शराब पी थी या नहीं। पुलिस को शक है कि अनिकेत ने दोस्त के साथ वसुंधरा में पार्टी की। इसके बाद शराब भी पी। यह भी शक है कि जिस समय हादसा हुआ वह शराब पीकर ही गाड़ी चला रहे थे।