{"_id":"5bd4ea38bdec2269c10f9043","slug":"director-of-premia-builder-arrested-from-airport-who-come-from-canada-for-celebrate-karva-chauth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा से करवाचौथ मनाने आई प्रीमिया बिल्डर की डायरेक्टर एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा से करवाचौथ मनाने आई प्रीमिया बिल्डर की डायरेक्टर एयरपोर्ट से गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 28 Oct 2018 04:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नताशा राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ मनाने कनाडा से भारत आ रही प्रीमिया बिल्डर की डायरेक्टर और एचआर हेड नताशा राजपूत को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार रात को एयरपोर्ट के इमिग्रेशन विभाग ने गिरफ्तार करने के बाद नताशा को नोएडा पुलिस को सौंप दिया। नताशा पर नोएडा के कोतवाली सेक्टर-20 में फ्रॉड के कई मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बिजनौर निवासी नताशा राजपूत की शादी अप्रैल में इंद्रवीर वोहरा से हुई थी। शादी के बाद से दोनों कनाडा चले गए थे। इस दौरान पुलिस ने नताशा पर लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। इसकी जानकारी उसे नहीं थी। प्रीमिया बिल्डर ने वर्ष 2013 में हजारों लोगों से फ्लैट व कारपोरेट ऑफिस देने के नाम पर बुकिंग की थी।
विज्ञापन
इनमें लोगों ने करोड़ों रुपये निवेश किए थे। पांच साल के बाद भी निवेशकों को फ्लैट व ऑफिस स्पेस नहीं मिला। इसके बाद प्रीमिया बिल्डर के मालिक तरुण शीन, उसकी दोनों पत्नियां रेखा शीन और लक्ष्मी राजपूत, नताशा राजपूत सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
शादी के बाद ही भाग गई थी कनाडा
लक्ष्मी की भतीजी है नताशा
पुलिस ने बताया कि नताशा बिल्डर कंपनी का मालिक तरुण शीन की दूसरी पत्नी लक्ष्मी राजपूत की भतीजी है। वह कई साल पहले बिल्डर ग्रुप से जुड़ी थी और देखते ही देखते कंपनी की एचआर हेड और डायरेक्टर बन गई।
नताशा की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। इसी दौरान पुलिस नताशा की तलाश कर रही थी। तभी वह अपने पति के साथ कनाडा भाग गई। वहां टोरंटो में काम करने लगी। शादी के बाद वह पहली बार अपने पति संग भारत आ रही थी। दिल्ली एयरपोर्ट से वह गुरुग्राम सेक्टर-56 जाने वाली थी।
महिला थाने में गुजरी रात
हाईप्रोफाइल जीवन जीने वाली नताशा की रात महिला थाने में गुजरी। इस दौरान वह रात भर सोई नहीं। थाने में कुछ भी नहीं खाई। वहीं उसका पति अपने परिजनों व दोस्तों के साथ खड़ा रहा।
हजारों खरीददारों के साथ फ्लैट के नाम पर करोड़ों की ठगी की आरोपी नताशा राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। नताशा के खिलाफ नोएडा में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में बिल्डर कंपनी के मालिक व अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - एके सिंह, एसपी क्राइम