{"_id":"5dec09018ebc3e1ba1175dc1","slug":"direct-bus-service-between-noida-moradabad-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी नोएडा-मुरादाबाद के बीच सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी नोएडा-मुरादाबाद के बीच सीधी बस सेवा
Sun, 08 Dec 2019 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
सीधी बस सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज ग्रेटर नोएडा डिपो से रविवार को नोएडा-मुरादाबाद के बीच सीधी बस सेवा शुरू करेगा। अभी तक आनंद विहार से मुरादाबाद बस जा रही थी। 169 किलोमीटर लंबे रूट का किराया 193 रुपये होगा जबकि कुल 25 स्टॉपेज होंगे। नोएडा-मुरादाबाद रूट से ग्रेनो वेस्ट को भी जोड़ा गया है। बस किसान चौक से होकर गाजियाबाद के लाल कुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से स्थानीय लोगों ने मुरादाबाद के लिए सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग की थी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की जो बस चलती है, वह आनंद विहार से चलती है, लेकिन रविवार को मुरादाबाद के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
फिलहाल, एक बस के साथ रूट का संचालन होगा। यह रूट नोएडा से शुरू होगा। दोपहर तीन बजे बस ग्रेटर नोएडा से नोएडा डिपो में पहुंचेगी। नोएडा डिपो से दोपहर 3:30 बजे बस मुरादाबाद के लिए निकलेगी। रात नौ बजे बस मुरादाबाद पहुंच जाएगी। अगले दिन सुबह 6:10 बजे बस मुरादाबाद से नोएडा के लिए निकलेगी। दोपहर 12:15 बजे बस नोएडा पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह होगा मुरादाबाद रूट
बस नोएडा डिपो से चलेगी। उसके बाद होशियारपुर, गौड़ सिटी, तिगरी, विजय नगर, लालकुंआ, डासना, मसूरी होकर पिलखुआ पहुंचेगी। वहां से हापुड़, सिंभावली, बृजघाट, गजरौला जोया समेत अन्य स्टॉपेज पर रुककर बस मुरादाबाद पहुंचेगी। नोएडा और मुरादाबाद के बीच कुल 25 स्टॉपेज होंगे।
नोएडा डिपो से दोपहर तीन बजे रूट शुरू होगा। दो बजे बस ग्रेनो डिपो से चलेगी और परी चौक होकर नोएडा पहुंचेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों की संख्या में भी इजाफा होगा।
- लव कुमार, एआरएम ग्रेनो डिपो