फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   difficulties during vat return filling process in gurugram

अगर आप भी भरने जा रहे हैं वैट रिटर्न तो हो सकती हैं ये परेशानियां

Wed, 04 Oct 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 04 Oct 2017 10:52 AM IST
सार

 

विज्ञापन
difficulties during vat return filling process in gurugram

विस्तार

हरियाणा वैट अधिनियम की रिर्टन की त्रुटियों को लेकर अधिवक्ता संघ ने एक बैठक सेक्टर 34 स्थित वैट कार्यालय में अधिवक्ता सभागार में की। जिसमें अन्य निर्णयों के साथ-साथ अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन मूल्यांकन एवं पुरानी रिटर्नो के आंकलन से संबंधित परिचर्चा की।

विज्ञापन


गुरुग्राम टैक्सेशन बार ऐसोसिएशन के प्रधान नवीन गुप्ता ने सभा में बताया कि निजी कंपनी द्वारा निर्मित एवं संचालित साफ्टवेयर पूर्णत: दोषपूर्ण है। वैट से संबंधित किसी भी संचालन में इस सॉफ्टवेयर में इतनी त्रुटियां है कि व्यापारी एवं सलाहाकार परेशान हो जाते है।
विज्ञापन


इस सॉफ्टवेयर से वार्षिक मूल्यांकन संबंधित कार्य नहीं किये जा सकते है। इस सॉफ्टवेयर के कारण पूरे हरियाणा के व्यापारियों को, जो नाटिस भेजे गए वो पूर्णत: गलत है। कोई भी कार्य इस सॉफ्टवेयर के द्वारा न तो व्यापारी, न ही कर सलाहाकार एवं न ही वैट अधिकारी कर पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सॉफ्टवेयर के द्वारा जो भी मिसमैचिंग के नोटिस दिये जा रहे है वह पूर्णत: गलत है। इस साफ्टवेयर के द्वारा व्यापारी न तो ’सी% फॉर्म और न ही कोई अन्य डिकलेरेशन फॉर्म निकाल पा रहे है।

त्रुटियों के सबूत भी दिखाये

difficulties during vat return filling process in gurugram

गुरुग्राम टैक्सेशन बार ऐसोसिएशन के प्रधान नवीन गुप्ता ने सभा में चंडीगढ़ से आए हुए आला अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया और कुछ सॉफ्टवेयर से सम्बधित त्रुटियों के सबूत भी दिखाये।

आला अधिकारियों ने नवीन गुप्ता को आश्वासन दिया कि वे इस सॉफ्टवेयर से संबंधित समस्याओं को उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द इसका समाधान करवाएंगे।

नवीन गुप्ता ने कहा कि जब तक साफ्टवेयर पूर्णतया ठीक नही हो जाता तब तक निजी कंपनी को कोई भी पेमेंट न की जाए तो आला अधिकारियों ने नवीन गुप्ता को  विश्वास दिलाया कि जब तक व्यापारी व कर अधिवक्ता पूर्ण रुप से संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक कंपनी को कोई भी पेमेंट जारी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed