फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Did not know movement in where wandered farmers

भटकते रहे धरने के लिए दिल्ली आए किसान

Wed, 25 Feb 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Feb 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
Did not know movement in where wandered farmers

जंतर मंतर से लेकर संसद मार्ग तक मंगलवार को केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल पर खूब गर्मा गर्मी रही। देश के अलग-अलग हिस्से से आए किसान नेता जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए वहां सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाला। मगर यहां किसानों में एकजुटता नजर नहीं आई। एक ही भूमि अधिग्रहण के लिए तीन अलग-अलग बड़े धरने का आयोजन किया गया। दो धरना जंतर-मंतर पर था तो एक धरना संसद मार्ग पर आयोजित किया गया।

विज्ञापन


कई किसान ऐसे थे जिन्हें तीनों जगहों से न्यौता आया था। ऐसे में किसानों का कई समूह भटकता रहा कि आखिर वह किसमें शरीक हो। जंतर-मंतर पर अन्ना और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का दो अलग-अलग धरना चल रहा था।
विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग किसान संगठनों का धरना संसद मार्ग पर चल रहा था जिसमें अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज शामिल थे। यही नहीं अन्ना अपने धरने को छोड़कर उस धरने में शामिल हो गए। इसी से कंफ्यूजन बढ़ा। कई लोग धरना के समर्थन पर जंतर मंतर पहुंचे लेकिन उन्हें अन्ना वहां के बजाए संसद मार्ग पर चल रहे दूसरे धरने पर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर से रामबहादुर ने कहा कि वह पहले अन्ना के आंदोलन में शरीक होने आए थे मगर वह नहीं मिले। वहीं मेरठ से आए नितिन त्यागी का कहना था कि मै तीनों धरने में बारी-बारी से शरीक हुआ। उनके मुताबिक मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि तीनों धरने से फायदा किसान को ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed