फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dialysis will be done at concessional rates in Swami Dayanand and Balakram Hospital

Delhi: स्वामी दयानंद और बालकराम अस्पताल में रियायती दरों पर होगी डायलिसिस, किडनी के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 02 May 2024 07:56 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 May 2024 07:56 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले ही इन दोनों अस्पतालों में डायलिसिस मशीनें लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, इसलिए मौजूदा समय डायलिसिस मशीनों को स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
Dialysis will be done at concessional rates in Swami Dayanand and Balakram Hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

किडनी के मरीजों को पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल और उत्तरी दिल्ली के बालकराम अस्पताल में एक माह बाद रियायती दरों पर डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। लोकसभा चुनाव के बाद दोनों अस्पतालों में 16-16 बेड का नेफ्रोलॉजी विभाग शुरू हो जाएगा। इससे किडनी के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में रोज करीब 8-10 हजार मरीज डायलिसिस के लिए अस्पतालों में पहुंचते हैं। ऐसे में दिल्ली के एम्स और सफदरजंग जैसे बड़े अस्पतालों में डायलिसिस के लिए मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगती हैं। 

विज्ञापन


करीब एक महीने बाद दिल्ली नगर निगम के इन दो अस्पतालों में किडनी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। दोनों अस्पतालों में पीपीपी मोड पर नेफ्रोलॉजी विभाग स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही पूर्वी और उत्तरी दिल्ली के खासकर स्थानीय रोगियों को डायलिसिस कराने के लिए बड़ी राहत पहुंचेगी।
विज्ञापन


सीजीएचएस रेट पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
लोकसभा चुनाव से पहले ही इन दोनों अस्पतालों में डायलिसिस मशीनें लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, इसलिए मौजूदा समय डायलिसिस मशीनों को स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक दोनों अस्पतालों में सीजीएचएस रेट पर मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दोनों अस्पतालों में शुरुआत में 12 घंटे के लिए डायलिसिस सेवा शुरू की जाएगी। बाद में इसे बढ़ाकर 24 घंटे कर दिया जाएगा। स्वामी दयानंद अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू होने से शाहदरा के साथ-साथ यमुनापार के बाकी इलाकों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी तरह बालकराम अस्पताल में डायलिसिस शुरू होने के बाद तिमारपुर के साथ-साथ उत्तरी दिल्ली के अन्य इलाके जैसे कि मजनू का टीला, मॉडल टाउन, आजादपुर व जहांगीरपुरी तक मरीजों को बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के लिहाज से बढ़ाए जाएंगे बेड
शुरुआत में दोनों ही अस्पतालों में हर दिन 16-16 बेड पर डायलिसिस होगी। लेकिन जरूरत पड़ने पर इन दोनों अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। एमसीडी और खासकर निजी सहयोगियों की मदद से दोनों ही अस्पतालों में ये सेवा शुरु हो रही है, इसलिए यहां पर सेवा विस्तार में फंड की कमी नहीं आएगी।


आधुनिक मशीनरी का होगा इस्तेमाल
दोनों अस्पतालों के डायलिसिस केंद्रों में आधुनिक तकनीक की मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें सिंगल यूज डायलाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा डायलिसिस मशीन पंप, हीटर, सुरक्षा मॉनिटर और अलार्म इत्यादि भी नई तकनीक पर आधारित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed