फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhirendra Shastri court held in the Deputy Commissioner Police office

Delhi: पुलिस उपायुक्त कार्यालय में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, कई अधिकारियों ने लिया 'बाबा' का आशीर्वाद

Sun, 09 Jul 2023 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Jul 2023 08:00 PM IST
सार

बाबा से मिलने व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी तक मौजूद रहे। बाबा ने यहां करीब एक घंटा बिताया।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri court held in the Deputy Commissioner Police office
पुलिस उपायुक्त कार्यालय में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपी एक्सटेंशन में चल रही बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा शुक्रवार को जैसे ही समाप्त हुई वे अनुयायियों के साथ दरबार लगाने पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए। बाबा से मिलने व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी तक मौजूद रहे। बाबा ने यहां करीब एक घंटा बिताया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भविष्य के बारे में पूछने का प्रयास किया तो बाबा ने भी निराश नहीं किया। हालंकि, पुलिस सूत्रों का दावा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान वीडियोग्राफी और फोटो खींचने के लिए सख्त मना किया था।

विज्ञापन

 

सूत्रों ने बताया कि कई पुलिस अधिकारियों की इच्छा थी कि वह बाबा से मिलें। इस वजह से बाबा से अनुरोध किया गया कि वे कथा के बाद पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचें। बाबा ने भी पुलिस अधिकारियों को निराश नहीं किया और कथा समाप्त होने के बाद शुक्रवार शाम को वह पहुंच गए। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गेट पर खड़े होकर उनकी मेजबानी की। बाबा का दरबार लगाने के लिए उपायुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस रूम में इंतजाम किया गया था। 

विज्ञापन

 

बाबा जब तक पुलिस उपायुक्त कार्यालय में मौजूद रहे, उस दौरान पुलिस के जवान हाथ जोड़कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए खड़े दिखे। पुलिस की मेहमान नवाजी से बाबा भी बेहद खुश हुए। बाबा का आना और जाना बेहद गुपचुप तरीके से हुआ। मीडिया से बचने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed