फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dharampal became the principal home secretary Delhi

दिल्ली के प्रधान गृह सचिव बनाए गए धर्मपाल

Sat, 18 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dharampal became the principal home secretary Delhi

दिल्ली सरकार में बड़े फेरबदल किए गए हैं। प्रधान गृह सचिव अरविंद रे (1984 बैच) को उस पद से हटा दिया गया है। वित्त आयुक्त और समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस धर्मपाल (1988 बैच) को दिल्ली का प्रधान गृह सचिव नियुक्त किया गया है। धर्मपाल की जगह 1980 बैच की आईएएस नैनी जयसीलन को दिल्ली का वित्त आयुक्त बनाया गया है। हालांकि अरविंद रे को अभी कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पर तैनात किए गए यूपीपीसीएस-97 बैच के अधिकारी प्रवीन मिश्रा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ओएसडी बनाया गया है। इससे अलावा एसके जैन भी मुख्यमंत्री के ओएसडी पद पर कार्य करते हुए सतर्कता और ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नया ओएसडी वैट ऑफिसर पीयूष कुमार दोषी को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन के ओएसडी डुसिब के अधिकारी अरुण कुमार रक्षित को बनाया गया है तो कानून मंत्री जितेन्द्र तोमर का ओएसडी वैट ऑफिसर पंकज भटनागर को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने पब्लिक ग्रिवांस मैनेजमेंट सिस्टम (पीजीएमएस) में चार नए उपसचिवों की नियुक्ति की है। योगेश जैन, विनय कौशिक, माला सूद और सुनील सहगल को बतौर उप सचिव तैनात किया गया है। इसमें ऑनलाइन के अलावा जनता दरबार और दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में आने वाली शिकायतों की निगरानी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed