फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhaba owner had slept on the bunk, they killed him by ax

कमरे में सोया था ढाबा मालिक, उसे कुल्हाड़ी से काटा

Thu, 05 Nov 2015 12:00 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
Dhaba owner had slept on the bunk, they killed him by ax

सूरजपुर थानाक्षेत्र स्थित गुलिस्तानपुर में मंगलवार रात को एक ढाबा संचालक की कुल्हाड़ी और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त युवक अपने कमरे में सोया हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जारचा थानाक्षेत्र के पटाड़ी गांव निवासी बबलू प्रजापति (25) गुलिस्तानपुर गांव में ढाबा चलाता था। पास ही किराये के कमरे पर भाई राजकुमार और मोनू के साथ रहता था।
विज्ञापन


मंगलवार रात बबलू कमरे में चला गया, जबकि उसके दोनों भाई ढाबे में ही चारपाई पर सो गए थे। रात में किसी समय बदमाश आए और बबलू पर कुल्हाड़ी तथा चाकू से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में पहुंचे तो देखा कि बबलू खून से लथपथ पड़ा था

Dhaba owner had slept on the bunk, they killed him by ax

इस घटना की दोनों भाइयों और आसपास के लोगों को कोई जानकारी नहीं हो पाई। बुधवार सुबह दोनों भाई उठे और कमरे में पहुंचे तो देखा कि बबलू खून से लथपथ पड़ा था।


सूरजपुर पुलिस को मिली जानकारी पर थानाध्यक्ष दिनेश यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बिना किसी पर संदेह जताए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी भूमि विवाद या रुपये के लेनदेन का मामला सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed