{"_id":"445c7b212b7dbc4646299c4dec7ef854","slug":"dfsc-club-won-under-19-football-match-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"DFSC बना U-19 फुटबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DFSC बना U-19 फुटबाल चैंपियन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब डीएफएससी क्लब ने जीता। फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मनधीर सिंह मान उपस्थित हुए।
विज्ञापन
अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में रेयान और हाईब्रेड क्लब के बीच मुकाबला हुआ। हाइब्रेड क्लब ने रेयान स्कूल के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए 4-0 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल डीएफएससी व लाइटनिंग इलेवन के बीच खेला गया। डीएफएससी ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-1 से मैच अपने नाम कर लिया।
वहीं फाइनल में डीएफएससी की टीम ने हाईब्रेड क्लब को 3-0 से हरा दिया। डीएफएससी की तरफ से सुमित ने तीन गोल किए। वहीं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब रेयान के पारस को दिया गया। विजेता टीम को जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन