{"_id":"13844d9c113e11b7773948b61995b555","slug":"devendra-well-done-risked-his-life-for-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश देवेंद्र! बच्ची के लिए जोखिम में डाली अपनी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश देवेंद्र! बच्ची के लिए जोखिम में डाली अपनी जिंदगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में दिल्ली से शिरकत करने आए परिवार की पांच साल की बच्ची परिजनों से बिछुड़कर एनएच-24 पर पहुंच गइ। इस दौरान वहां से एक रोडवेज बस गुजर रही थी।
बच्ची को बस की चपेट में आने से बचाने के लिए वहां से गुजर रहे बाइक सवार देवेंद्र ने अपनी जान दांव पर लगा दी। वह बाइक से कूद गया और बच्ची का बस की चपेट में आने से बचाया।
बच्ची को लेकर देवेंद्र विजयनगर थाने पहुुंचा और पुलिस को जानकारी दी। दो घंटे बाद परिजन भी बच्ची को ढूंढते हुए विजयनगर थाने पहुंचे तो बच्ची उनके सुपुर्द की गई, इससे उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्र्शियों ने बताया कि मामला विजयनगर के बहरामपुर के पास एनएच-24 का है। बागू निवासी देवेंद्र सिंह दूध कारोबारी है। वह सुबह 11 बजे बाइक से छिजारसी स्थित मार्केट जा रहा था।
एनएच-24 पर एक बच्ची अचानक पैदल राहुल विहार की ओर से आ गई। इस दौरान वहां से दिल्ली की ओर जा रही रोडवेज बस की चपेट में बच्ची आने वाली थी।
बाइक सवार देवेंद्र ने बाइक से कूदकर बच्ची को रोडवेज बस की चपेट में आने से बचाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बच्ची के परिजनों की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिले।
देवेंद्र बच्ची को लेकर विजयनगर थाने पहुंचा। बच्ची के बारे में जानकारी पुलिस को दी और देखभाल के लिए बच्ची को घर ले गया।
करीब दो घंटे बाद परिजन बच्ची को ढूंढते हुए विजयनगर थाने पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। देवेंद्र ने बताया कि बच्ची के परिजन दिल्ली में रहते हैं, वह अपनी बुआ और परिजनों के साथ यहां आई थी।