{"_id":"6addffa50e516d03d506df49","slug":"development-works-worth-rs-4080-crore-will-be-carried-out-in-two-wards-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-105370-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो वार्डों में 40.80 करोड़ रुपये से करवाए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो वार्डों में 40.80 करोड़ रुपये से करवाए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
वार्ड-21 में तीन मॉडल रोड बनेंगी, वार्ड-29 में पटौदी रोड, सीवर लाइन और सड़क निर्माण पर होगा खर्च
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के वार्ड-21 और वार्ड-29 में 40.80 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और सीवर से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। मेयर राजरानी मल्होत्रा और विधायक मुकेश शर्मा ने इन कार्यों का शिलान्यास किया। नगर निगम गुरुग्राम शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है।
वार्ड-21 में तीन मॉडल रोड के निर्माण व नवीनीकरण पर 23.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन कार्यों से प्रमुख मार्गों का निर्माण और नवीनीकरण होगा। इससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ताऊ देवीलाल पार्क (बॉटनिकल गार्डन) में लाइब्रेरी का निर्माण भी इन योजनाओं में शामिल है। यह क्षेत्र में अध्ययन की सुविधा विकसित करेगा।
इन विकास परियोजनाओं में झील चौक से वजीराबाद वेलकम गेट तक मॉडल रोड शामिल है। इस पर लगभग 7.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कबूतर चौक से गोल्फ कोर्स रोड सेक्टर-56 तक मॉडल रोड के लिए 9.06 करोड़ रुपये निर्धारित हैं। आर्टेमिस अस्पताल से हांगकांग बाजार तक मॉडल रोड पर लगभग 7.61 करोड़ रुपये का व्यय होगा।
विज्ञापन
वार्ड-29 में सड़क और सीवर कार्य
विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार को वार्ड-29 में 16.96 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पटौदी रोड का निर्माण शामिल है जिस पर 7.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बसई रोड पर मास्टर सीवर लाइन की सफाई पर 8.27 करोड़ रुपये लगेंगे। 4/8 मरला क्षेत्र में सीवर व सड़क निर्माण पर 96.85 लाख रुपये का खर्च आएगा।