फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Development work stalled in Maroda; villagers distressed by drinking water crisis and illegal encroachments.

Delhi NCR News: मरोडा में विकास कार्य ठप, पेयजल संकट और अवैध कब्जों से ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। खंड के गांव मरोडा में मूलभूत सुविधाओं की कमी और विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच द्वारा विकास कार्य नहीं कराए जा रहे, जिससे गांव में पेयजल, सफाई और सार्वजनिक भूमि से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान भूमि की चारदीवारी गलत तरीके से बनाई गई है, जिससे जमीन पर अवैध कब्जे हो गए हैं। वहीं नगला हेबतका स्थित श्मशान भूमि पर भी कब्जा कर खेती किए जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने प्रशासन से पैमाइश कराकर कब्जे हटाने और नई चारदीवारी बनाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रेनीवेल पाइपलाइन बिछने के बावजूद आज तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई, जिससे लोग टैंकरों के सहारे हैं। गांव के तीनों तालाबों में गंदा और सड़ा पानी भरा होने से बदबू फैल रही है तथा बीमारी का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी शिकायतें गंभीर हैं। संबंधित अधिकारियों से बात कर अवैध कब्जे हटाने, पेयजल आपूर्ति शुरू कराने और तालाबों की सफाई कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed