फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Development in Dwarka picks up pace, projects worth Rs 100 crore launched

Delhi NCR News: द्वारका में विकास को मिली रफ्तार, 100 करोड़ की परियोजनाएं शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क, सीवर, ड्रेनेज, पार्क और बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए होगा काम
विज्ञापन

सीएम बोलीं- हर कॉलोनी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता, मेट्रो विस्तार को भी मिली गति

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका विधानसभा के लिए रविवार को करीब 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू हुईं। इन योजनाओं में सड़क, सीवर, ड्रेनेज, बिजली और पार्कों से जुड़े कई अहम काम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट शुरू करते हुए कहा कि सरकार विकसित दिल्ली के विजन को जमीन पर उतारने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि पहली बार दिल्ली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्तर पर विकास कार्यों के लिए बजट दिया गया है। कार्यक्रम में सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक प्रद्युम्न राजपूत, अन जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


द्वारका के विकास के लिए अतिरिक्त बजट भी
सीएम ने कहा कि द्वारका को करीब 100 करोड़ रुपये के अलावा क्षेत्र के लिए अलग-अलग परियोजनाओं के तहत अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध कराया गया है। इससे लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याएं खत्म होंगी। द्वारका क्षेत्र को 6200 करोड़ रुपये की नई मेट्रो परियोजना का भी लाभ मिलेगा। फेज-5 के तहत नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पिछली सरकारों के समय कई मेट्रो परियोजनाएं अटक गई थीं, क्योंकि दिल्ली सरकार अपनी हिस्सेदारी समय पर जारी नहीं कर पा रही थी। लेकिन वर्तमान सरकार ने मेट्रो विस्तार के लिए 10 हजार करोड़ रुपये जारी कर विकास कार्यों को गति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल इंजन सरकार से तेज हुआ समाधान
सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद अनधिकृत कॉलोनियों की समस्याओं के समाधान में भी तेजी आई है। सालों से लंबित रजिस्ट्री और नियमितीकरण के मामलों को सुलझाने की दिशा में काम किया गया है, ताकि लोगों को अपने घरों पर कानूनी अधिकार मिल सके। कुछ वर्षों में दिल्ली के कई इलाकों में पानी, सीवर, सड़क और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं की हालत बेहद खराब हो गई थी। अब एक साल के भीतर इन समस्याओं को दूर करने के लिए तेजी से काम शुरू किया है।



द्वारका में नए विकास कार्यों की शुरुआत
इसमें सड़कों की मरम्मत और नए सड़क निर्माण, चौपालों का आधुनिकीकरण, ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के काम, पार्कों का सौंदर्यीकरण, नई सीवर पाइपलाइन बिछाना, ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन और पुराने बिजली केबल बदलने जैसे काम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, खराब सड़क और बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed