{"_id":"5e8689f28ebc3e76c77b5007","slug":"despite-the-harshness-people-migrating-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन दिल्लीः सख्ती के बावजूद राजधानी से पलायन कर रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन दिल्लीः सख्ती के बावजूद राजधानी से पलायन कर रहे हैं लोग
Fri, 03 Apr 2020 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Apr 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
लॉकडाउन के कड़े निर्देश के बावजूद राजधानी से लोग चोरी छिपे पलायन कर रहे हैं। सैकड़ों लोग किराये की कार, ट्रक व मिनी ट्रक जैसे वाहन लेकर यहां से अपने गांव जाने का प्रयास करते पकड़े गए हैं। पुलिस पलायन कर रहे लोगों को शेल्टर होम भेज रही है, वहीं वाहन चालकों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
राजधानी से पलायन रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। राजधानी से अन्य राज्यों में जाने वाली बसों के चलने पर पाबंदी है। वही 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान ट्रेन और हवाई सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। साथ ही लोगों को घरों में रहने का निर्देेश है। सरकार दिहाड़ी मजदूरों के रहने के लिए शेल्टर होम और उनके खाने पीने की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन
बावजूद लोग पलायन का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे सैकड़ों लोगों को पकड़ा है जो किराये के वाहनों के जरिये हरियाणा और दिल्ली से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जाने का प्रयास कर रहे थे। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त किया है, जिसका चालक आजादपुर मंडी में सब्जी सप्लाई करने के बाद वापसी में 35 लोगों को लेकर एटा (उत्तर प्रदेश) जा रहा था। पुलिस ने बॉर्डर इलाके से पलायन कर रहे सैकड़ों लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पलायन करने वाले ज्यादातर लोग देर रात वाहनों में होकर दिल्ली से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। कुछ जगहों पर पलायन कर रहे लोगों की गाड़ी रोकने पर वह वहां से भागने में कामयाब हो गए।