फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Despite the ban, e-rickshaws are running rampantly on 236 roads

पड़ताल : रोक के बावजूद 236 सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं ई-रिक्शे, एक साल में काटे गये 2,78,090 चालान

Thu, 17 Apr 2025 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा राम नरेश, नई दिल्ली
राम नरेश, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 02:29 AM IST
सार

आलम यह है कि मेट्रो स्टेशनों, बस स्टैंडों और प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा का जमावड़ा इतना अधिक हो गया है कि अन्य वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है।

विज्ञापन
Despite the ban, e-rickshaws are running rampantly on 236 roads
demo - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी में 236 सड़कों पर ई-रिक्शा चलाने पर रोक है। आलम यह है कि मेट्रो स्टेशनों, बस स्टैंडों और प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा का जमावड़ा इतना अधिक हो गया है कि अन्य वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। विकास मार्ग, मदर डेयरी मार्ग, कड़कड़ी मोड़, टोडापुर रोड, पायल सिनेमा, रिंग रोड और नजफगढ़ रोड सहित कई प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा बेरोकटोक दौड़ते नजर आते हैं। एक वर्ष में ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा के खिलाफ विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 2,78,090 चालान तक काटे हैं। फिर भी इन पर लगाम नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार को पड़ताल की तो प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा दौड़ते नजर आए। कहीं माल ले जाया रहा था, तो कहीं क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठाया जा रहा था। लक्ष्मी नगर स्थित विकास मार्ग पर दर्जनों ई-रिक्शा जहां-तहां खड़े नजर आए, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित होता दिखा। वहीं, प्रीत विहार के पास कड़कड़ी मोड़ पर ई-रिक्शा की भारी आवाजाही के कारण अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शकरपुर स्थित मदर डेयरी रोड पर अव्यवस्थित तरीके से ई-रिक्शा चल रहे थे।
विज्ञापन


50 हजार के पास नहीं फिटनेस प्रमाणपत्र
परिवहन विभाग के अनुसार, राजधानी में करीब 1.5 लाख ई-रिक्शा संचालित हैं, जिनमें से लगभग 50,000 के पास फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं हैं। विभाग ने अवैध ई-रिक्शों को जब्त करने और उन्हें सात दिनों के भीतर स्क्रैप करने का नियम लागू किया है। इसके अलावा लाइसेंस प्राप्त ई-रिक्शा, जिनकी फिटनेस नहीं हुई है, उन्हें भी जब्त करने की योजना है। विभाग ने विशेष टीमें गठित की हैं, जो इन नियमों का उल्लंघन करने वाले रिक्शों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रही बिजली चोरी
अवैध ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या न केवल ट्रैफिक, बल्कि बिजली चोरी और सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर समस्या बनती जा रही है। कई ई-रिक्शा चालक गैरकानूनी तरीके से बिजली की चोरी कर वाहनों को चार्ज करते हैं, जिससे बिजली वितरण कंपनियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अधिकतर चार्जिंग प्वाइंट बिना किसी सुरक्षा उपायों के चलते हैं, जिससे आग लगने और करंट की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, घटिया गुणवत्ता वाली बैटरियों का उपयोग और असुरक्षित चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। हाल ही में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में एक अवैध चार्जिंग पॉइंट के पास खुले तार की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed