{"_id":"1fe7ed2812c1a531cf877ce8a0d20368","slug":"despite-birth-of-boy-stisfied-with-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़के को जन्म देने के बावजूद लड़की से ही होना पड़ा संतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़के को जन्म देने के बावजूद लड़की से ही होना पड़ा संतुष्ट
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 28 Oct 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में बच्चा बदलने के मामले में पीड़ित परिवार को लड़के की जगह आखिरकार लड़की से संतुष्ट होना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़ित परिवार के जितेंद्र, उसकी पत्नी ममता और भाभी ज्योति सहित अन्य परिवार के लोग पीएमओ से मिलने पहुंचे, लेकिन उनके छुट्टी पर रहने के कारण शिशु वार्ड से लड़की को लेकर ही चले गए।
जितेंद्र ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में गया था। उसने बताया कि 23 अक्तूबर को उसकी पत्नी ममता को लड़का हुआ था, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें लड़की दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी शिकायत पीएमओ से भी की थी, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में 26 अक्तूबर को बच्चा बदलने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
गांव असावटी (बल्लभगढ़) निवासी जितेंद्र की पत्नी ममता को 23 अक्तूबर की रात को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जाता है कि रात को करीब 11.30 बजे जितेंद्र की पत्नी ममता ने लड़के को जन्म दिया। लेकिन जब 26 अक्तूबर को ममता को अस्पताल से डिस्चार्ज किया तो स्टाफ ने उसे लड़की पकड़ा दी।