फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Despite alerts, no rain fell; Delhi scorched by 40-degree temperature

Delhi NCR News: अलर्ट के बावजूद नहीं बरसे बदरा, 40 डिग्री तापमान से झुलसी दिल्ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली में 19 से 24 जून के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में बीते दो-तीन दिन से मंडराते बादलों और आंधी-बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था लेकिन, बारिश नहीं हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम 27.9 डिग्री दर्ज हुआ।



मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 21 जून के बीच सुबह और दोपहर के समय हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कई जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक) चल सकती हैं। वहीं, 19 जून को अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री और न्यूनतम 27-29 डिग्री रहने का अनुमान है, जो बाद के दिनों में धीरे-धीरे घटकर अधिकतम 36-39 डिग्री और न्यूनतम 28-32 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, 22 से 24 जून के बीच मौसम मुख्य रूप से बादलों से ढका रहेगा और बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी, लेकिन हवाएं सामान्य रूप से 15-25 किमी प्रति घंटे की गति से चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed