{"_id":"2dfa54d3eb95ca00e9ca13d0f4d3cb56","slug":"despicable-act-carried-out-with-minor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में नाबालिग से घिनौनी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में नाबालिग से घिनौनी हरकत
ब्यूरो अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में एक मासूम के साथ नशे में तीन युवकों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया। शराब के नशे में युवकों ने नाबालिग के निजी अंगों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
किसी तरह बच्चा उनके चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा। सामने आए मामले के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। सोमवार को 17 वर्षीय नाबालिग ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि सेक्टर-51 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले तीन कैब चालक के यहां वह खाना बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
आठ माह काम करने के बाद उसने काम छोड़ दिया तो उसे दो माह का वेतन देकर छह महीने के रुपये रोक लिए। इसे लेकर वह कई दिनों से चक्कर काट रहा था। 30 नवंबर की रात को आरोपी जितेंद्र उर्फ रजत, नरेंद्र और जसवंत ने उसे अपने कमरे पर बुलाया। जब वह कमरे पर पहुंचा तो तीनों शराब पी रहे थे। तीनों ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक शराब के नशे में इस कदर डूबे थे कि उन्होंने बच्चे के निजी अंगों को नुकसान पहुंचा दिया। उनके चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह पीड़ित पुलिस थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। सदर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चे को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ रजत और नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा साथी जसवंत फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी के मुताबिक मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।