फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deputy Mayor held a review meeting regarding education and facilities in schools

Delhi NCR News: स्कूलों में शिक्षा व सुविधाओं को लेकर उप महापौर ने की समीक्षा बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उपमहापौर जयभगवान यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्कूलों की स्थिति पर बैठक की। इस दौरान स्कूलों की मरम्मत, छात्रों को किताबें व स्टेशनरी की उपलब्धता और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य है कि एमसीडी स्कूलों के छात्र न सिर्फ अच्छी शिक्षा पाएं बल्कि उन्हें वह आधारभूत ढांचा भी मिले जो किसी अच्छे स्कूल में होता है। उपमहापौर ने अधिकारियों को मरम्मत कार्यों में तेजी लाने और शैक्षणिक संसाधनों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed