{"_id":"63e52983bda08b975d02dfb6","slug":"deputy-commissioners-of-six-districts-of-delhi-police-changed-11-officers-transferred-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस के छह जिलों के उपायुक्त बदले गए, 11 अफसरों का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस के छह जिलों के उपायुक्त बदले गए, 11 अफसरों का हुआ तबादला
Fri, 10 Feb 2023 02:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Feb 2023 02:02 AM IST
सार
उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से गुरुवार शाम को ऑर्डर जारी कर इस बात की सूचना दी गई।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पुलिस के छह जिलों के उपायुक्त गुरुवार शाम को बदल दिए गए। कुल 11 अफसरों का तबादला किया गया है। बाहरी-उत्तरी जिले के उपायुक्त देवेश कुमार महला को एयरपोर्ट जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल की ओर से गुरुवार शाम को जारी एक ऑर्डर के अनुसार मध्य जिले की उपायुक्त श्वेता चौहान को उपायुक्त जीए ब्रांच, उपायुक्त जीए विक्रम पोरवाल को उपायुक्त आर्थिक अपराध शाखा, उपायुक्त आर्थिक अपराध शाखा जितेंद्र कुमार मीणा को उत्तर-पश्चिमी जिला उपायुक्त, उत्तर-पश्चिमी जिले की उपायुक्त उषा रंगनानी को स्पेशल ब्रांच, स्पेशल ब्रांच में तैनात जॉय एन टर्की को उत्तर-पूर्वी जिला उपायुक्त, उत्तर-पूर्व जिला उपायुक्त संजय कुमार सैन को मध्य जिला उपायुक्त, उपायुक्त अपराध शाखा राजेश देव को दक्षिण-पूर्व जिला उपायुक्त, दक्षिण-पूर्व जिला उपायुक्त ईशा पांडेय को ट्रैफिक, एयरपोर्ट जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह को बाहरी-उत्तरी जिला उपायुक्त और उपायुक्त अंकित कुमार सिंह को उपायुक्त अपराध शाखा में भेजा गया है।
विज्ञापन