{"_id":"5cc34e47867a5547750b18ec","slug":"deputy-cm-manish-sisodia-says-is-your-child-reading-in-any-school-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी 'स्कूल बम' में तो नहीं पढ़ रहा आपका बच्चा !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी 'स्कूल बम' में तो नहीं पढ़ रहा आपका बच्चा !
Sat, 27 Apr 2019 12:00 AM IST
राजेश सैनी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एक सनसनीखेज जानकारी देते हुए बताया कि एक नामी स्कूल के बेसमेंट में हजारों लीटर डीजल का एक टैंक अवैध रुप से बनाया गया था। और वहीं पर बच्चों को पढ़ाया भी जा रहा था।
विज्ञापन
अगर कोई हादसा होता तो यह बहुत बड़ी दुर्घटना साबित हो सकती थी। सिसोदिया के मुताबिक, स्कूल में स्थित टैंक को सीज करके उसमें बालू भर दिया गया है। स्कूल के ऊपर आपराधिक लापरवाही करने हेतु प्राथमिकी भी दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
अभिभावकों की चिंताओं को दूर करने के लिए 28 अप्रैल को एक मीटिंग भी बुलाई गयी है। कुछ अन्य स्कूलों में भी इस तरह की घटना होने की संभावना से कुछ अभिभावक चिंतित हैं। उनसे मिलकर ऐसी जानकारी मिलने पर अन्य स्कूलों के खिलाफ भी जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने की शिकायत
शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट 2 के एक नामी विद्यालय केआर मंगलम पब्लिक स्कूल के अभिभावकों ने गत 16 अप्रैल को उनके पास इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल ने अपने बेसमेंट में अवैध रुप से पेट्रोल टैंक बना रखा है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों, स्थानीय लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अभिभावकों ने मामले की तत्काल जांच की मांग की थी।
सही पाई गयी शिकायत
सिसोदिया के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय एसडीएम, दिल्ली जल बोर्ड और पुलिस की मदद से मामले की जांच कराई। 22 अप्रैल को हुई कार्रवाई में अभिभावकों की शिकायत सही पाई गई। स्कूल के बेसमेंट में लगभग 2500 लीटर का डीजल का टैंक बनाया गया था। इसके माध्यम से बसों में डीजल भरने का काम होता था। लेकिन बिना किसी औपचारिक अनुमति और सुरक्षा के इस तरह के टैंक बनाने से बड़ा हादसा हो सकता था। सिसोदिया के मुताबिक, इसलिए स्कूल पर आपराधिक लापरवाही बरतने का मामला भी दर्ज किया गया है।