फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deputy CM Brajesh Pathak said will develop JIMS as PGI

Greater Noida: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- जिम्स को पीजीआई के रूप में करेंगे विकसित, प्रस्ताव बनाकर भेजें

Mon, 12 Aug 2024 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Aug 2024 09:17 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत को टीबी मुक्त करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 की समय सीमा रखी। हमारे प्रधानमंत्री ने इस सीमा को घटाकर 2025 कर दिया।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak said will develop JIMS as PGI
टीबी लैब का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक संवर्धन एवं दवा संवेदनशीलता परीक्षण टीबी लैब (एडबांस लैब) का शुभारंभ सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधि विधान से पूजा अर्चना करके और फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने जिम्स के निदेशक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव से कहा कि वह प्रस्ताव बनाकर भेजें, हम जिम्स को पीजी इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करेंगे। 

विज्ञापन


इस अवसर पर संस्थान के महर्षि पतंजलि सभागार में उन्होंने कहा कि भारत को टीबी मुक्त करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 की समय सीमा रखी। हमारे प्रधानमंत्री ने इस सीमा को घटाकर 2025 कर दिया। टीबी उन्मूलन की दिशा में पूरे देश में अच्छा काम हुआ, उसमें भी यूपी में सबसे अच्छा काम हुआ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने इस दिशा में पहल की। टीबी मरीजों को गोद लेने की दिशा में काम हुआ। इसमें टीबी मरीजों को चिह्नित किया गया। पास के अस्पताल में दवा दिलाने की व्यवस्था की गई। दवा छूटे न इसकी व्यवस्था तय की। साथ ही पोषण उपलब्ध कराने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed