{"_id":"61715c8818aa131d3719c117","slug":"deputy-chief-minister-manish-sisodia-vacated-the-land-from-the-land-mafia-now-the-barat-ghar-will-be-built","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने माफियाओं से खाली कराई जमीन, अब बनेगा बारात घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने माफियाओं से खाली कराई जमीन, अब बनेगा बारात घर
Thu, 21 Oct 2021 05:56 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 21 Oct 2021 05:56 PM IST
सार
अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वेस्ट विनोद नगर की एक कब्जे वाली भूमि को मुक्त कराया है और अब इस जगह पर सार्वजनिक समुदाय घर बनेगा, जिसे स्थानीय निवासी इस्तेमाल कर सकेंगे। सरकार ने इसके पहले भी सीमापुरी और अन्य इलाकों में भूमि खाली कराकर वहां स्कूल बनवाने का काम किया है...
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : twitter.com/msisodia
विस्तार
दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और इन पर लोगों के उपयोग के सार्वजनिक उपयोग की सेवाएं प्रदान करने का काम जारी कर रखा है। अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वेस्ट विनोद नगर की एक कब्जे वाली भूमि को मुक्त कराया है और अब इस जगह पर सार्वजनिक समुदाय घर बनेगा, जिसे स्थानीय निवासी इस्तेमाल कर सकेंगे। सरकार ने इसके पहले भी सीमापुरी और अन्य इलाकों में भूमि खाली कराकर वहां स्कूल बनवाने का काम किया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री और पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया ने स्थानीय डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ दौरा कर कालोनी के बसावट के दौरान बारात घर के लिए निर्धारित की गई जमीन को भूमाफियाओं से छुड़वा कर अधिकारियों को वहां तीन मंजिला बारात घर बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को उनका हक़ दिलाना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है|
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि भूमाफियाओं और असामाजिक तत्वों ने बारातघर के लिए निर्धारित की गई इस जमीन पर कब्ज़ा कर रखा है। स्थानीय लोगों को छोटे समारोहों का आयोजन करने में काफी मुश्किलें आती थी। इसे देखते हुए इस जमीन को भूमाफियाओं के चंगुल से मुक्त करके यहां आधुनिक बारातघर का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी समारोह का आयोजन करने के लिए दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन