{"_id":"5f4c49138ebc3e3d22056773","slug":"depression-claims-another-life-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं जिंदगी से हार चुकी हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं जिंदगी से हार चुकी हूं...
Mon, 31 Aug 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं अपनी जिंदगी से हार चुकी हूं, मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में शनिवार एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त पूजा (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को उसके पास से हिन्दी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में पूजा ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस आशंका जता रही है कि डिप्रेशन की वजह से पूजा ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूजा परिवार के साथ ए-ब्लॉक, रामा गार्डन, करावल नगर में रहती थी। इसके परिवार में पिता दीपचंद, मां कमला देवी, एक भाई और एक बहन हैं। पूजा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी।
विज्ञापन
शनिवार दिन में पूजा ने अपने कमरे में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटके देखा तो उसे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से पूजा मानसिक तनाव में चल रही थी। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।