फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Depression and suicide in crossings woman.

क्रासिंग्स में महिला ने डिप्रेशन में किया सुसाइड

Tue, 08 Sep 2015 12:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 08 Sep 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
Depression and suicide in crossings woman.
क्रासिंग्स की पैरामाउंट सोसायटी में रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड एसीडी सुधीर प्रसाद की पत्नी शशिप्रभा (58) ने रविवार रात पंखे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजनों ने सीलिंग पंखे पर शव लटका देखा। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आत्महत्या का कारण बीमारी से परेशान होना लिखा है।

एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी सुधीर प्रसाद रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट कंट्रोलर (एसीडी) पद से रिटायर हैं।

पैरामाउंट सोसायटी के ऑर्चिट टावर के थर्ड फ्लोर पर फ्लैट संख्या 3002 में बेटे रोहित, बहू और दो पोतियों के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी शशिप्रभा को लीवर की बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था।

हाल ही में डॉक्टरों ने ऑपरेशन का सुझाव दिया था। शशिप्रभा इसी बीमारी से तनाव में थीं। रविवार रात 12 बजे उन्होंने परिवार के साथ टीवी देखा, फिर सोने चली गईं।
विज्ञापन


बेटे रोहित के मुताबिक, सोमवार सुबह पत्नी की नींद खुली तो मां का शव पंखे पर साड़ी से बनाए गए फंदे पर लटका देखा। पत्नी की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को कमरे में सुसाइड नोट मिला, जिसमें शशिप्रभा ने लिखा है कि वह बीमारी की वजह से परेशान होकर मर्जी से आत्महत्या कर रही हैं, इसे लेकर किसी को परेशान ने किया जाए। रीति रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाए।

क्रॉसिंग्स में डिप्रेशन की वजह से पूर्व में हुई घटनाएं
- बुलंदशहर की रहने वाली युवती ने चार माह पूर्व किया सुसाइड
- मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत युवती ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान
- कारोबारी ने दो माह पूर्व फंदे से लटककर किया सुसाइड
- इंजीनियर ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed