{"_id":"58c196614f1c1bda32dc42c3","slug":"departed-by-the-in-laws-the-bride-said-now-give-me-the-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदा होकर ससुराल आई इस दुल्हन ने कहा, मुझे अब प्रेमी से मिलवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदा होकर ससुराल आई इस दुल्हन ने कहा, मुझे अब प्रेमी से मिलवा दो
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 10 Mar 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत से 28 फरवरी को दुल्हन बनकर सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में आई नवविवाहिता बृहस्पतिवार तड़के ससुराल छोड़कर निकल आई। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस शादी के जोड़े में सड़क पर भटक रही महिला को कोतवाली ले गई और उसके मायके व ससुराल पक्ष को सूचना दी।
विज्ञापन
बाद में प्रेमी भी वहां पहुंच गया। कोतवाली में नवविवाहिता ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी से मिलने की जिद करने लगी। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि नवविवाहिता को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बागपत निवासी युवती का विवाह सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुआ था। बृहस्पतिवार तड़के नवविवाहिता ससुराल छोड़कर गांव से बाहर आ गई।
विज्ञापन
प्रेमी से मंदिर में किया विवाह
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस ने जब शादी के जोड़े में परेशान दिख रही महिला को देखा तो उसने पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुई।
पुलिस किसी तरह उसे समझा बुझाकर कोतवाली ले आई और पूछताछ के बाद उसके मायके व ससुराल पक्ष को सूचना दे दी। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए, लेकिन नवविवाहिता ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया।
नवविवाहिता ने बताया कि 28 फरवरी को शादी से पहले ही उसने प्रेमी से मंदिर में विवाह कर लिया था, लेकिन उसके परिजन रजामंद नहीं थे। दोपहर के समय उसका प्रेमी भी कोतवाली पहुंच गया।
अंदेशा जताया जा रहा था कि महिला ने ससुराल से निकलने के बाद अपने प्रेमी को फोन कर दिया था और वह उसके इंतजार में ही सड़क पर भटक रही थी। प्रेमी को कोतवाली के गेट पर देखने के बाद महिला उससे मिलने की जिद करने लगी। इसके बाद महिला के पति ने भी उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया।