फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dense fog expected at many places in Delhi tomorrow

दिल्ली में फिर लौट रही है ठंड?: आज कई जगह घना कोहरा रहने का अनुमान, बादल भी छाए रहेंगे; जानें पूर्वानुमान

Thu, 30 Jan 2025 01:17 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Jan 2025 01:17 AM IST
सार

आज घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, आसमान में बादल रह सकते हैं। 

विज्ञापन
Dense fog expected at many places in Delhi tomorrow
दिल्ली में कोहरा रहने का अनुमान - फोटो : अमर उजाला/भूपिंदर सिंह

विस्तार

राजधानी में सुबह-शाम अच्छी ठंड पड़ रही है। जबकि दिन में धूप निकलने के बाद हल्की गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह सिलसिला अगले तीन से चार दिन तक बरकरार रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। विभाग ने बृहस्पतिवार को घने कोहरे का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। यही नहीं, अगले महीने एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। विभाग का अनुमान है कि तीन फरवरी और चार फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। उधर, बुधवार को लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा, जोकि 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। साथ ही, पालम एयरपोर्ट में सुबह साढ़े सात बजे के करीब दृश्यता 1100 मीटर रही।

विज्ञापन

पूसा इलाका रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के मुताबिक, पूसा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुकाबले सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 7.2, रिज में 8.5 और पालम में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 41 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed