फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dengue spreading rapidly in delhi 11 new cases added in a week know status of Malaria and Chikungunya

तेजी से फैल रहा डेंगू: एक हफ्ते में 11 नए मामले जुड़े, जानें दिल्ली में मलेरिया और चिकनगुनिया की स्थित

Tue, 23 Aug 2022 12:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

डेंगू के मामले इस समय पिछले पांच सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। पिछले साल 2021 में अगस्त के तीसरे हफ्ते में डेंगू के 82 मामले दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन
dengue spreading rapidly in delhi 11 new cases added in a week know status of Malaria and Chikungunya
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में डेंगू के मामलों में फिर से तेजी आई है। पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 11 नए मामले सामने आए हैं। ये इस साल एक हफ्ते में डेंगू के सर्वाधिक मामले हैं। अब तक डेंगू के कुल मामले बढ़कर 189 हो गए हैं।  

विज्ञापन

 

डेंगू के मामले इस समय पिछले पांच सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। पिछले साल 2021 में अगस्त के तीसरे हफ्ते में डेंगू के 82 मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह 2020 में 51, 2019 में 75, 2018 में 78 मामले दर्ज किए गए थे। 2017 में दिल्ली में डेंगू कहर बनकर टूटा था। इस साल डेंगू के 434 मामले दर्ज किए गए थे। इस साल डेंगू से 10 लोगों की जान भी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से सबक लेने की जरूरत
पिछले साल डेंगू ने कई साल का रिकार्ड तोड़ दिया था, इस साल कुल 9613 मामले दर्ज किए गए थे और 23 लोगों की डेंगू से जान चली गई थी। इस साल अभी तक डेंगू से किसी की जान नहीं गई है, लेकिन डेंगू के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसलिए पिछले साल से लोगों को सबक लेने की जरूरत है।

विज्ञापन

नालियों, नालों, झाड़ियों में मच्छरों की भरमार
राजधानी दिल्ली में हर साल अगस्त महीने से डेंगू के मामले जोर पकड़ने लगते हैं। मौजूदा समय सुबह शाम घर के बाहर एक मिनट भी खड़े रहना सुरक्षित नहीं है। मिनट भर खड़े रहने पर आस पास मच्छरों का झुंड भिनभिनाने लगता है। आस पास नालियों, नालों, झाड़ियों में मच्छरों की भरमार है। 

सफाई के नाम पर खानापूर्ति, फिर सरदर्द
मच्छरों के इतना ज्यादा पैदावार के लिए दिल्ली नगर निगम के अलावा, पीडब्ल्यूडी, डीडीए, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग व डीएसआईआईडीसी जैसी तमाम सरकारी एजेंसियां बराबर जिम्मेदार हैं। सालभर ये एजेंसियों के अपने नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति करती हैं। जिसके कारण बरसात के दिनों में सड़कों पर जलजमाव होता है और बरसात के बाद नालियों और नालों में जमकर मच्छरों का प्रजनन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed