{"_id":"633a647342930d63d741cff1","slug":"dengue-patients-increasing-rapidly-in-delhi-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue in Delhi: दिल्ली में फिर से डराने लगा डेंगू, अस्पतालों मे तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue in Delhi: दिल्ली में फिर से डराने लगा डेंगू, अस्पतालों मे तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या
Mon, 03 Oct 2022 09:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:56 AM IST
सार
गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के निदेेशक डॉ. सुभाष गिरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में डेंगू के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों के साथ अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज कमर में दर्द, बुखार, सिर में दर्द सहित अन्य लक्षण लेकर पहुंच रहे हैं। यह सभी लक्षण डेंगू के हैं। हालांकि इस मौसम में सीजन वायरल भी होता है, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के बाद डेंगू के मामले अचानक तेजी से बढ़े हैं। इनमें से कई मामले प्रकाश में आ गए, जबकि ज्यादातर मामले रिकार्ड ही नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों की माने तो कमर में दर्द आदि के लक्षण डेंगू के ही हैं और इसे गंभीरता से लेना चाहिए। इस दौरान इम्यूनिटी किसी भी सूरत में कमजोर नहीं पड़नी चाहिए। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के निदेेशक डॉ. सुभाष गिरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में डेंगू के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस भी मरीज को कमर में दर्द, बुखार, सिर में दर्द जैसा लक्षण दिखे, उसे विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस मौसम में संतुलित आहार लेना चाहिए। साथ ही विटामिन युक्त भोजन भी पूरी मात्रा में लेनी चाहिए। यह हमारे इम्यूनिटी को मजबूत रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान वायरल के मामले भी आते हैं। कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है, लेकिन अभी यह पूरी तरह से गया नहीं है। ऐसे में हमें सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार इस साल 21 सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के 520 से अधिक मामले सामने आए हैं। 26 सितंबर को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने अकेले 21 सितंबर तक 281 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में हाल ही में लगातार बारिश होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों में तेजी आई है।