फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue larvae found after surprise inspection of health department in noida

स्वास्थ्य विभाग के नोटिस का सरकारी संस्थानों पर असर नहीं, जमा नहीं कर रहे जुर्माना राशि

Fri, 29 Jun 2018 07:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 29 Jun 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found after surprise inspection of health department in noida
Dengu - फोटो : Bureau

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए शहर में औचक निरीक्षण कर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाया था। इस दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना अलग अलग जगहों पर लगाया गया। संस्थानों को विभाग ने नोटिस जारी कर राशि जमा कराने को कहा था। मगर एक महीने बीत जाने के बाद भी कुछ ही संस्थानों ने राशि जमा कराई है। वहीं, राशि जमा नहीं कराने वालों में सरकारी विभाग सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया विभाग की टीम ने सेक्टर-20 पुलिस स्टेशन, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, तहसील दादरी , होटल फॉर्च्यून आम्रपाली प्रिंस्ले, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल , होटल गोल्फ व्यू, स्टेरिया इंडिया लिमिटेड, मैक्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा समेत कई कंपनियों के लार्वा मिलने पर चालान काटे थे।
विज्ञापन


एक महीने बीत जाने के बाद भी जब राशि जमा नहीं कराई गई तो स्वास्थ्य विभाग ने सर्कुलर जारी कर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी। जिसके बाद कुछ संस्थानों ने राशि जमा करवाई। लेकिन सरकारी विभागों की तरफ से कोई हरकत नहीं हुई। हालांकि, इन विभागों को राशि जमा करने के लिए दोबारा नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई होगी
मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि जिन विभागों की तरफ से चालान राशि जमा नहीं करवाई गई है। उन्हें दोबारा नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एक हफ्ते के अंदर चालान राशि जमा नहीं करवाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed