फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dengue is spreading in delhi with slow speed affected more than thousand people in one week

खतरनाक बीमारी के 'स्लो अटैक' का शिकार हो रही दिल्ली, 7 दिन में मिले 1100 मरीज

Wed, 04 Oct 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Oct 2017 03:35 PM IST
सार

दिल्ली में डेंगू का स्लो अटैक, मरीजों की संख्या 4 हजार पहुंची
-एमसीडी की रिपोर्ट आई सामने, एक ही महीने में मिले1100 मरीज

विज्ञापन
dengue is spreading in delhi with slow speed affected more than thousand people in one week
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में एडिज मच्छर स्लो अटैक करने लगा है, जिसकी वजह से अब धीरे धीरे डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह के भीतर दिल्ली में 342 मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। जबकि इससे पहले वाले सप्ताह में इनकी संख्या करीब 280 थी।

विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में 3865 मरीज डेंगू ग्रस्त पाए गए, जिसमें राजधानी के निवासियों की संख्या 1807 है। 30 सितंबर तक के आंकड़ों को लेकर मंगलवार शाम एमसीडी ने रिपोर्ट जारी की, जिसमें चिकनगुनिया और मलेरिया की स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। जबकि डेंगू आउट ऑफ कंट्रोल होने लगा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का मानना है कि इस साल डेंगू का स्लो अटैक देखने को मिल रहा है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल बताते हैं कि पिछले वर्ष डेंगू और चिकनगुनिया तेजी से फैला था। लेकिन इस बार इसकी मार धीमी है, लेकिन खतरनाक भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वरिष्ठ डॉक्टर अश्विनी गोयल बताते हैं कि पहले चार दिन के बुखार में अगर लापरवाही बरती जाए तो वह डेंगू का रूप ले लेने लगता है। अभी स्थिति यह देखने को मिल रही है कि मरीजों में चार से पांच दिन बुखार रहने के बाद शरीर पर रैशेज दिखाई देने लगते हैं और रक्त में प्लेटलेट्स भी ऊपर नीचे होने लगती हैं।

डीयू प्रोफेसर की मौत भूला एमसीडी

dengue is spreading in delhi with slow speed affected more than thousand people in one week

एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में एक जनवरी से 30 सितंबर तक 3865 मरीज डेंगू ग्रस्त पाए गए। इनमें से 1807 मरीज दिल्ली के हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस सप्ताह सबसे ज्यादा डेंगू मरीज साफ सुथरा दिखने वाले दिल्ली कैंट से हैं। यहां एक सप्ताह में 66 मरीज डेंगू ग्रस्त पाए गए हैं। जबकि उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली से 86 मरीज दर्ज हुए हैं।

पूर्वी दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज के एक प्रोफेसर की बीते दिनों डेंगू की वजह से मौत हो गई थी। मरीज की प्लेटलेट्स 10 हजार से कम थीं। इसलिए डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए।

परिजनों का आरोप था कि एमसीडी की ओर से उनके घर के आसपास न सफाई की गई है और न कोई छिडक़ाव। अब 30 सिंतबर की रिपोर्ट में एमसीडी की ओर से प्रोफेसर की मौत की जानकारी भी नहीं दी गई है। एमसीडी के मुताबिक दिल्ली में डेंगू से केवल एक मौत है।

नई दिल्ली से गायब हुआ चिकनगुनिया
एमसीडी ने एक और बड़ा दावा किया है, जिसके मुताबिक बीते सप्ताह राजधानी के नई दिल्ली क्षेत्र से एक भी केस चिकनगुनिया पीड़ित मरीज का सामने नहीं आया है। वहीं, दिल्ली कैंट क्षेत्र से महज एक मरीज पिछले दिनों चिकनगुनिया ग्रस्त पाया गया है। हालांकि दक्षिणी एमसीडी क्षेत्र से चिकनगुनिया के 6 मामले भी पाए गए हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed