{"_id":"5badbf8e867a557fef6f8e6a","slug":"dengue-fever-took-three-lives-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: डेंगू और बुखार से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: डेंगू और बुखार से तीन लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू और बुखार से जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें डेंगू से पीड़ित शिक्षक का नोएडा और बुखार की चपेट में आए किसान का दिल्ली में इलाज चल रहा था। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों मृतकों के गांवों में टीम भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
गांव बक्सर निवासी अरविंद वर्मा का अध्यापक बेटा पीके वर्मा (35) को पांच दिन पहले बुखार होने पर मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं गढ़ क्षेत्र के गांव लडपुरा में हफ्ते भर से बुखार पीड़ित किसान बिट्टू (42) को दो दिन पहले मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर किसान ने दम तोड़ दिया। गढ़ सीएचसी अधीक्षक दिनेश भारती और सिंभावली पीएचसी इंचार्ज शशिभूषण ने बताया कि दोनों गांवों में मेडिकल जांच के आधार पर मौत की असल वजह का पता करवाई जाएगी। उधर, सेना में लांसनायक के पद पर तैनात धौलाना के गांव सुखदेवपुर निवासी सुनील शर्मा की भी डेंगू से मौत हो गई।