{"_id":"5df82c128ebc3e87b84dd99e","slug":"demonstration-of-jamia-students-postponed-till-tuesday-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह तक के लिए छात्रों का प्रदर्शन स्थगित, समर्थन में 'रावण' पहुंचे जामिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुबह तक के लिए छात्रों का प्रदर्शन स्थगित, समर्थन में 'रावण' पहुंचे जामिया
Tue, 17 Dec 2019 06:44 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
जामिया में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में सोमवार दिनभर चला प्रदर्शन देर शाम को मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया। शाम होते-होते छात्रों व स्थानीय लोगों की संख्या कम होने लगी। बाद में छात्रों ने रातभर के लिए प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व शाम को जामिया के छात्रों के समर्थन में भीम आर्मी के चंद्रशेखर उर्फ रावण जामिया पहुंचे। कुछ देर छात्रों के साथ बिताने के बाद चंद्रशेखर वापस लौट गए।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने पुलिस बर्बरता का विरोध कर रहे छात्रों का साथ देने की बात कही। जामिया में चल रहे प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने रणनीति बनाई थी कि वह कैंपस के बाहर जाकर कोई प्रदर्शन नही करेंगे।
विज्ञापन
इसी रणनीति के तहत छात्र कैंपस के आसपास ही प्रदर्शन करते रहे। छात्रों का कहना था कि सुबह करीब नौ बजे दोबारा छात्र जामिया नगर के गेट नंबर-6 पर जुटेंगे।