फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demonstration of BJP workers at UP Gate

UP: आरक्षण के बयान पर भड़के ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता, यूपी बॉर्डर पर प्रदर्शन; राहुल गांधी का फूंका पुतला

Thu, 26 Sep 2024 03:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Sep 2024 03:06 PM IST
सार

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है। साथ ही कार्यकर्ताओं से घर लौटने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Demonstration of BJP workers at UP Gate
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला/सुमित पाल

विस्तार

राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार को यूपी गेट बॉर्डर पर इकट्ठा हुए। यहां से वह राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास का घेराव करने जाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन दिल्ली की ओर बढ़ने पर भाजपा कार्यकताओं और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप को बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। 

विज्ञापन


बैरिकेडिंग पर कुछ देर तक कार्यकर्ताओं ने जोर आजमाइश भी की। दिल्ली पुलिस ने अपनी सीमा में नहीं घुसने दिया और त्रि-स्तरीय बैरिकेडिंग करके रोक दिया। जबरन बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश कर रहे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर बॉर्डर पर ही राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। राज्यमंत्री के आह्वाहन पर कार्यकताओं से आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed