{"_id":"6a11be0f62df4382d9021df8","slug":"demand-to-restart-the-closed-dseu-campus-soon-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-137694-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएसईयू के बंद पड़े कैंपस को जल्द शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएसईयू के बंद पड़े कैंपस को जल्द शुरू करने की मांग
विज्ञापन
कैंपस में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री और एलजी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) की हालत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर इसकी जर्जर स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि ये संस्थान फिलहाल सिर्फ कागजों में दिखाई देता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय को जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कैंपस की खिड़कियां, गेट और बुनियादी ढांचा खराब हो चुका है, जबकि मौके पर केवल दो चौकीदार मिले। उन्होंने कहा कि डीएसईयू का उद्देश्य बाहरी दिल्ली और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ना था, लेकिन वर्षों की लापरवाही से हजारों छात्र प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने पूर्व आप सरकार और मौजूदा भाजपा सरकार दोनों को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया।