फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand to pay salary every month to temple priest and associate in Delhi

पुजारियों ने लगाया बोर्ड: मौलवियों को पेंशन तो हमें भी चाहिए, 'आप' नेताओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक

Mon, 21 Nov 2022 08:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Nov 2022 08:39 PM IST
सार

तातारपुर स्थित शिव मंदिर प्रबंधक समिति ने होर्डिंग लगाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मंदिरों के पुजारियों व सहयोगियों को वेतन देने की मांग की है। समिति ने कहा है कि मुख्यमंत्री हर माह मस्जिदों के मौलवियों व मौजिन को 42 हजार रुपये वेतन देते है, उसी तरह वह मंदिरों के पुजारियों व सहयोगियों को वेतन दें।

विज्ञापन
Demand to pay salary every month to temple priest and associate in Delhi
मंदिर के बाहर लगा बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमसीडी चुनाव बिगुल बजने के बीच एक मंदिर की प्रबंधन समितियों ने भी आम आदमी पार्टी को घेरने का अभियान शुरू किया है। समिति ने मंदिर के पुजारी व सहयोगी को हर माह वेतन देने की मांग की है। इतना ही नहीं, यह मांग पूरी नहीं होने तक मंदिर में मुख्यमंत्री व आप नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में एक होर्डिंग सोमवार को पश्चिम दिल्ली के तातारपुर स्थित शिव मंदिर प्रबंधक समिति ने मंदिर के बाहर लगाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


तातारपुर स्थित शिव मंदिर प्रबंधक समिति ने होर्डिंग लगाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मंदिरों के पुजारियों व सहयोगियों को वेतन देने की मांग की है। समिति ने कहा है कि मुख्यमंत्री हर माह मस्जिदों के मौलवियों व मौजिन को 42 हजार रुपये वेतन देते है, उसी तरह वह मंदिरों के पुजारियों व सहयोगियों को वेतन दें। इसके अलावा होर्डिंग पर लिखा गया है कि यह मांग पूरी नहीं होने तक अरविंद केजरीवाल व आप नेताओं का इस मंदिर में प्रवेश मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परवेश वर्मा ने उठाई मांग
भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने सोमवार को मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा ग्रन्थियों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्हें वेतन देने के लिए कहा। भाजपा सांसद ने कहा कि जैसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मस्जिदों के मौलवियों को हर महीने 42,000 सैलरी में देते हैं वैसे ही मंदिर के पुजारियों व गुरुद्वारे के ग्रंथियों को भी सैलरी देना शुरू करें। आज सब लोग केजरीवाल को पत्र लिखें और तीन दिन का समय दें वर्ना केजरीवाल व इनके प्रत्याशियों का आना बंद कर दें।

भाजपा सांसद ने केजरीवाल को लिखा पत्र
भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने ट्विटर पर बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिख कर यह मांग की है कि मस्जिदों के मौलवियों की तरह मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को भी 42 हजार रुपए की तनख्वाह उपलब्ध कराई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed