फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand to increase the session of Delhi Assembly from two to ten days

Delhi: दिल्ली विधानसभा का सत्र दो से बढ़ाकर दस दिन करने की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने विस अध्यक्ष को लिखा पत्र

Sun, 13 Aug 2023 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Aug 2023 08:20 PM IST
सार

विधानसभा का सत्र बढ़ाने के लिए तर्क दिया है कि राजधानी की समस्याओं पर चर्चा के लिए दो दिन अपर्याप्त है। भाजपा विधायकों ने ही दिल्ली की 12 ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा का नोटिस दिया है।

विज्ञापन
Demand to increase the session of Delhi Assembly from two to ten days
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 16 अगस्त से बुलाए गए दो दिन के विधानसभा सत्र को बढ़ाकर 10 दिन दिन का करने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है। विधानसभा का सत्र बढ़ाने के लिए तर्क दिया है कि राजधानी की समस्याओं पर चर्चा के लिए दो दिन अपर्याप्त है। भाजपा विधायकों ने ही दिल्ली की 12 ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा का नोटिस दिया है। इसलिए अधिवेशन की अवधि बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को लिखे पत्र में बिधूड़ी ने 12 मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है। इनमें महिलाओं की सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं को रोकने के नाम पर लगाए गए पैनिक बटन में करोड़ों का घपला, आधी रात को सतर्कता विभाग से भ्रष्टाचार के मामलों की फाइलों की हेराफेरी, मुख्यमंत्री के आवास के सौंदर्यीकारण पर करोड़ों का खर्च और बाढ़ से निपटने में दिल्ली सरकार की नाकामी प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed