{"_id":"6ade193f77c9cd95a80361f1","slug":"demand-to-file-sedition-charges-against-opposition-leaders-including-rahul-gandhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160688-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विपक्षी नेताओं के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर रविवार को बिरला मंदिर के पास धरना-प्रदर्शन किया गया। ग्लोबल वैश्य फेडरेशन के चेयरमैन और यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख तेजस्वी यादव और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके सहित अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।