फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand to change the date of election of ward committees in Delhi

MCD: वार्ड समितियों के चुनाव की तिथि बदलने की मांग, आम आदमी पार्टी के चार पार्षदों ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र

Fri, 30 Aug 2024 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 06:41 AM IST
सार

एमसीडी ने बुधवार को वार्ड समितियों के चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी। एमसीडी चार सितंबर को चुनाव करा रही है।

विज्ञापन
Demand to change the date of election of ward committees in Delhi
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप के चार पार्षदों ने वार्ड समितियों के चुनाव चार सितंबर को न कराने के लिए आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने चुनाव कार्यक्रम दोबारा तय करने का आग्रह किया है। एमसीडी ने बुधवार को वार्ड समितियों के चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी। एमसीडी चार सितंबर को चुनाव करा रही है।

विज्ञापन


आप पार्षद प्रेम चौहान, रमेश चंद्र, तिलोतमा चौधरी व आशु ठाकुर ने आयुक्त को वार्ड समितियों के चुनाव चार सितंबर को नहीं कराने के लिए पत्र लिखा है। इनमें दो पार्षदों ने अपना स्वास्थ्य सही नहीं होने, एक पार्षद ने अपनी मां के बीमार होने और एक पार्षद ने दिल्ली से बाहर होने का हवाला देते हुए 30 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आने में असमर्थता जताई है। उधर, एमसीडी के अधिकारी पार्षदों के पत्रों पर टिप्पणी करने से बच रहे है। उन्होंने केवल इतना ही कहा कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है और वर्तमान तिथि पर चुनाव करवाने की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन


इधर, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने आप पर दिल्ली का विकास रोकने का आरोप लगाया है। इस कड़ी में वह स्थायी समिति का गठन न होने देने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। वह पहले स्थायी समिति के भाजपा के तीन सदस्यों के जीतने के मुद्दे पर हाईकोर्ट गई। इसके बाद उपराज्यपाल के पार्षद मनोनीत करने के कदम को सुप्रीम कोर्ट चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव टालने की मांग अलोकतांत्रिक : कपूर
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आप को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में कोई यकीन नहीं है। इस कारण वह लगभग 20 माह से एमसीडी की वार्ड समितियों, स्थायी समिति और अन्य समितियों का गठन नहीं होने देे रही है। आप की मांग अलोकतांत्रिक प्रवृति का ठोस प्रमाण है। 


आप पार्षद रामचंद्र ने की पार्टी में दोबारा वापसी
पार्षद रामचंद्र ने भाजपा में शामिल होने के बाद आप में वापसी की है। रामचंद्र बवाना से विधायक भी रह चुके हैं। रामचंद्र ने बताया कि उनको गलत निर्णय का एहसास हुआ है। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक समेत आप के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर पार्टी में दोबारा वापसी की है। इस अवसर पर रामचंद्र ने कहा कि आप ही ऐसी है जो काम करने पर विश्वास करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed