{"_id":"633c53980c5c1110b408ca5e","slug":"demand-from-aap-to-lift-the-ban-on-firecrackers-vishwa-hindu-parishad-statement-hurt-religious-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार से पटाखों पर प्रतिबंध हटाने की मांग: विश्व हिंदू परिषद बोला- धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार से पटाखों पर प्रतिबंध हटाने की मांग: विश्व हिंदू परिषद बोला- धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस
Tue, 04 Oct 2022 09:12 PM IST
Digvijay Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:12 PM IST
सार
विहिप ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हरे पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हरे पटाखे प्रदूषण का कारण नहीं बनते हैं, यह केवल आवाज करते हैं।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को दिल्ली सरकार से दशहरा समारोह के लिए हरित पटाखों से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। संगठन ने एक बयान में कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध के कारण रावण का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने में परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विहिप ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हरे पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हरे पटाखे प्रदूषण का कारण नहीं बनते हैं, यह केवल आवाज करते हैं। हरे पटाखों पर प्रतिबंध के कारण, कम से कम पांच पुतले जलाने के कार्यक्रम आयोजित करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
हरे पटाखों पर प्रतिबंध से धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस
विहिप ने कहा कि महामारी और प्रतिबंधों के दो साल बाद रामलीला का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग रामलीला कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रावण पुतला दहन कार्यक्रम के लिए भी भारी भीड़ की उम्मीद है। दरअसल दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2023 तक राजधानी में सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है
विज्ञापन