{"_id":"b67363eb4b769963f9f9e00f77fda9ce","slug":"demand-for-resign-of-deputy-meyar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपों से घिरे डिप्टी मेयर के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोपों से घिरे डिप्टी मेयर के इस्तीफे की मांग
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 28 Oct 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म किए जाने के आरोपों से घिरे नगर निगम के डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया के इस्तीफे की मांग करते हुए बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव नलिन हुड्डा के नेतृत्व में डिप्टी मेयर का पुतला फूंका गया। हुड्डा ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अपने हर वादे पर विफल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि डिप्टी मेयर अपने पद से इस्तीफा दें और इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस इसके विरोध में आगे भी प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से युवा लोकसभा अध्यक्ष सनाउल्ला खान, महासचिव अब्दुल कादिर, गुड़गांव कार्यकारी अध्यक्ष जसविंदर बीसला, उपाध्यक्ष प्रदीप दहिया, ओमप्रकाश पांचाल, रोहित तंवर, शकील खान व अन्य मौजूद थे।