फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for ban on festive sale of online sites

ऑनलाइन साइटों की त्योहारी सेल पर पाबंदी की मांग

Wed, 18 Sep 2019 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Sep 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for ban on festive sale of online sites
online sale

ऑनलाइन साइटों पर त्योहार के मौके पर सामान की बिक्री में छूट के खेल पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने आपत्ति जताई है। कन्फेडरेशन का कहना है कि त्योहारी बिक्री के नाम पर छूट देना सरकार की एफडीआई नीति का उल्लंघन है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से ऐसी फेस्टिवल सेल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


कन्फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने मीडिया से वार्ता में कहा कि पंजीकृत व्यापारी अमेजन व फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को कीमतों में छूट देते हैं। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं होती है। ये विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां सरकार की एफडीआई नीति का उल्लंघन कर रही हैं। 
विज्ञापन


उन्हें केवल बिजनेस टू बिजनेस कारोबार की अनुमति है तो वे फेस्टिवल सेल का लालच क्यों दे रहे हैं। खंडेलवाल ने सवाल किया कि फ्लिपकार्ट पर पंजीकृत एक लाख और अमेजन पर पंजीकृत पांच लाख विक्रेताओं में से पिछले 5 साल में किन 10 विक्रेताओं ने सर्वाधिक सामान बेचा है। उन्होंने दावा किया कि 10 कंपनियों का एक ही समूह लगभग 80 फीसदी माल बेच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed