फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delivery boy dies after being hit by a car in Subhash Nagar

Delhi Accident: दिल्ली में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 08:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Feb 2026 08:28 AM IST
सार

सुभाष नगर इलाके में सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कार जब्त कर ली है।

विज्ञापन
Delivery boy dies after being hit by a car in Subhash Nagar
हेम शंकर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक कंपनी के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी हेम शंकर के रूप में हुई है, जो एक नामी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही एक कार ने पीछे से हेम शंकर की स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


तिलक नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायल हेम शंकर को नजदीकी दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि घटना के संबंध में एक चश्मदीद गवाह भी मौजूद है, जिसने कार द्वारा पीछे से टक्कर मारने की पुष्टि की है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।


पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक की पहचान नजफगढ़ निवासी मोहित कुमार के रूप में की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित कुमार दिल्ली नगर निगम में एक ठेकेदार के तौर पर कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed