{"_id":"f59417869f797921427f7b28eb326e47","slug":"delivery-after-removal-of-the-tumor-from-uterus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस अस्पताल में बच्चेदानी से ट्यूमर निकालने के बाद हुई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस अस्पताल में बच्चेदानी से ट्यूमर निकालने के बाद हुई डिलीवरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 24 Nov 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएसआई अस्पताल में मंगलवार को एक दुर्लभ मामले में डिलीवरी के दौरान मां की बच्चेदानी में ट्यूमर का पता चला। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.आर ऊषा ने बताया कि ट्यूमर मां और बच्चे की जान के लिए खतरा बन सकता था।
विज्ञापन
महिला की बच्चेदानी में ट्यूमर था। इसका पहले कोई लक्षण भी नहीं दिखा था। सर्जरी कर करीब नौ सेंटीमीटर आकार वाला ट्यूमर निकाला गया।
उन्होंने बताया कि विशेष तरह के हॉरमोन के कारण इस तरह के ट्यूमर बच्चेदानी में बन जाते हैं, लेकिन आकार कम होने के कारण इनसे खतरा नहीं होता। महिला का ट्यूमर काफी दुर्लभ था, जिसे निकालने के बाद डिलीवरी हुई। 27 साल की महिला का यह पहला बच्चा है। दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल चिकित्सा सेवाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। अब अस्पताल में टोटल लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। इस तकनीक में बिना चीरफाड़ के मरीजों के ट्यूमर निकालने समेत अन्य सर्जरी की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.आर ऊषा ने बताया कि टोटल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला मरीजों के अंडाशय और अन्य स्थानों के ट्यूमर आसानी से निकाल दिए जाते हैं।
इसके लिए बड़ा चीरा भी लगाना नहीं पड़ता। इस विधि से बांझपन से पीड़ित महिलाओं की फैलोपियन ट्यूब भी आसानी से खोल दी जाती है। ट्यूब के खुलने से गर्भधारण की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।